आपके सितारेः रविवार, 21 सितम्बर 2025 का राशिफल
21 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। पिछले निवेश का अच्छा रिटर्न भी मिल सकता है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए उपहार ले जाने या उन्हें कहीं घुमाने का अवसर बन सकता है। धर्म कर्म के कार्य भी घर पर होंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- मन भावुक हो सकता है। पूजा पाठ और धर्म कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन जिन जातकों को माइग्रेन की समस्या है उन्हें उपचार और परहेज का ध्यान रखना होगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- करियर और कामकाज में परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। काम योजना के अनुसार संपन्न होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम की वर्षा होगी और भावनात्मक रिश्ता और मजबूत होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। भक्ति भाव में मन लगेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी, साथ ही किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। शाम का समय धर्म कर्म और मनोरंजक कार्यक्रम में बीतेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा और किसी सगे संबंधी से शुभ सूचना प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- किसी उलझन की वजह से काम अटक सकता है या टल सकता है। आर्थिक मामलों में बहुत संभलकर चलना होगा, अन्यथा नुकसान संभव है। जरूरी है कि अपने काम से काम रखा जाए और दूसरों के मामलों से दूरी बनाई जाए। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- मान सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कोई काम पूरा होने की खुशी मिलेगी। कारोबारी जातकों को अच्छी कमाई होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी समस्या का समाधान भी संभव है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कला और संस्कृति में रुचि रहेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता संभव है। किसी मित्र द्वारा शुभ सूचना मिल सकती है। मन में सकारात्मक भाव बने रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होंगे। किसी महिला संबंधी से सहयोग मिलेगा। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। वस्त्र और गृह निर्माण कार्य से जुड़े जातकों की कमाई में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- अचानक आए कामों की वजह से योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। पिता और बड़े भाई से तालमेल बनाकर रखना लाभकारी होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- जीवन में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। काम बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्नेह और प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए उपहार लाने का अवसर बन सकता है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी होगी। सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- नए रिश्तों की शुरुआत संभव है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नया सामान खरीदने का अवसर मिलेगा, सुख-साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा में कुछ नया सीखने और जानने का अवसर मिलेगा। आर्थिक प्रयासों का शुभ फल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा का संयोग बनेगा। पारिवारिक जीवन मिला-जुला रहेगा। मन में दिखावे की भावना बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से धन खर्च करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-22 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।
माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा अर्द्धरात्रि 02:55 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 11:24 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।
योगः शुक्ल शाम 07:59 बजे तक, तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:48 से मध्याह्न 12:37 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:04 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:16 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, घट स्थापना, शरद कालीन सम्पात्, सूर्य ग्रहण (भारत में दृष्टव्य नहीं है, तो सूतक नहीं लगेंगे)।
विशेष दिवस: महाराज अग्रसेन जयंती।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।