आपके सितारेः गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 का राशिफल

25 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 24, 2025 - 22:49
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 25 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि उसके बाद ही सभी कार्य पूरे होने के आसार हैं। शाम को मेहमानों के आने से परिवार में चहल-पहल की स्थिति रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए सभी पुराने अटके हुए कार्य करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- कामकाज में अधिक सजग रहना होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा पेट से संबंधित समस्याएँ हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह लाभदायक साबित होगी। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- कार्य योजना के अनुसार पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान-पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी हर संभव मदद करेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए से बचने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- खर्च पर नियंत्रण करना होगा। विद्यार्थियों की कला और खेल के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। शाम के समय परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर बन सकता है। किसी मित्र अथवा सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बन सकता है। पिता की सलाह बहुत ही लाभदायक साबित होगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- आर्थिक क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। कर्ज और उधार दिया धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और खुशी रहेगी। जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- नकारात्मक सोच से बाहर निकलना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों से कहासुनी होने की आशंका रहेगी। शाम के समय व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में कुछ तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- मान-सम्मान में वृद्धि करने वाला दिन है। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा हो तो मामला सुलझ सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। रियल-एस्टेट के कारोबार में लाभ होगा। संतान की सफलता की खबर सुनकर मन प्रसन्नता से भर जाएगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- विरोधी और शत्रु शांत रहेंगे और चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे। माता-मातृपक्ष से धन प्राप्ति का योग बना है। व्यापार में कमाई के अच्छे मौके मिलेंगे। ऑफिस और बिजनेस में वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा। अतिउत्साह में बजट से बाहर खर्च होने का खतरा है, सावधानी रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जोखिम वाले काम से बचना चाहिए और यात्रा में सतर्क रहना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। बजट का ध्यान रखते हुए कार्य करना उचित होगा। घर-परिवार में क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- योजनाएँ सफल बनेंगी। बिजनेस में लाभदायक डील मिल सकती है। वाहन सुख का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- कार्य सफल होंगे। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी। काफी समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो जाएगा। घर के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। लव-लाइफ में प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा। निकट संबंधी से प्रसन्नतादायक खबर प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है तो अच्छी डील मिलने की संभावना है। व्यापार में नए उपकरणों के प्रयोग से लाभ होगा। भाई-बहनों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, ऐसे में संयम और धैर्य से काम लेना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-26 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्थी प्रात: 09:32 बजे तक तत्पश्चात पंचमी रहेगी।

चंद्र राशि: अपराह्न 03:24 बजे तक तुला तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र रात्रि 10:09 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ रात्रि 10:51 बजे तक तत्पश्चात प्रीति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 से मध्याह्न 12:34 बजे।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:10 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: चतुर्थ नवरात्रि माता कूषमांडा पूजा, उपाँग ललिता व्रत।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः प्रात: 09:32 बजे तक।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor