आपके सितारेः गुरुवार, 26 सितम्बर 2025 का राशिफल

26 सितम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 सितम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Sep 25, 2025 - 22:45
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 26 सितम्बर 2025 का राशिफल

मेष :- दिन अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर लंबे समय से अटका हुआ कोई जटिल कार्य अचानक पूर्ण हो सकता है। पारिवारिक और गृहस्थ जीवन को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रयास करना होगा। जीवनसाथी के प्रति ईमानदारी लाभकारी सिद्ध होगी।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा कार्य मिलेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की शंका या असमंजस से दूर रहकर पूरे लगन से कार्य को पूरा करना होगा। इससे सराहना होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। लोन लेने में भी सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- किसी भी जटिल कार्य को करने का रचनात्मक तरीका नई पहचान दिलाएगा। यही योग्यता और समझदारी अधिकारियों को पसंद आएगी, आगे करियर के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मेहनत और लगन के साथ कार्य करना जरूरी है। दाम्पत्य जीवन में परस्पर स्नेह रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- कार्यक्षेत्र में काम के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए कुछ जरूरी कार्यों से छुट्टी भी लेनी पड़ सकती है। उद्योग या व्यवसाय संचालन से जुड़े लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। किसी भी लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचना होगा। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। शांत दिमाग से उसपर ध्यान देना जरूरी है। सफलता पाने के लिए माहौल के साथ सामंजस्य बनाना होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- व्यापार के प्रयासों से अल्पकालीन सफलता मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें खर्च होगा लेकिन प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। माता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। छात्र शिक्षा के प्रति गंभीर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- व्यक्तिगत जीवन और कार्यक्षेत्र में कुछ अजीब-सा माहौल बनेगा, जो परेशानी दे सकता है। व्यापार और कार्यक्षेत्र की स्थिति पक्ष में नहीं है। संयम और धैर्य बनाए रखना होगा। जल्द ही सभी बाधाएं खत्म होंगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- अचानक आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। पार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में ऐसी समस्याओं का सामना हो सकता है। तत्काल लाभ छोड़कर दीर्घकालिक सफलता के लिए प्रयास करना होगा।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- शेयर बाजार में निवेश करने से बचना होगा। यह कदम पहले हुए नुकसान की भरपाई का मौका देगा। सीखने और समझदारी से काम लेने का समय है। जल्दबाजी या जोखिम उठाने से बचना होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभूति होगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी के प्रयास फलीभूत होंगे। लंबे समय की मेहनत और संघर्ष के बाद थोड़ी शांति और एकांत की आवश्यकता महसूस होगी। मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- परिश्रम के बाद सफलता मिलने का योग है। छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत नरम रहेगी, बाहरी खानपान से परहेज करना होगा। लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना हो सकता है। लोहे से संबंधित काम में अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- देवगुरु बृहस्पति की कृपा से उन्नति के अवसर मिलेंगे। अध्ययन और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। विवादास्पद मामलों के समाधान से मन को शांति मिलेगी। गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहना होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। माता-पिता और गुरु की सेवा से आशीर्वाद प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-27 सितम्बर 2025 का पंचांग-

वार: शनिवार।

विक्रम संवत: 2082

शक संवत: 1947

माह/पक्ष: आश्विन मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: पंचमी मध्याह्न 12:03 बजे तक; तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:08 बजे तक; तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योग: प्रीति रात्रि 11:46 बजे तक; तत्पश्चात आयुष्यमान योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 से मध्याह्न 12:33 बजे।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदय: प्रातः 06:09 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:09 बजे।

राहूकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: पंचम नवरात्रि स्कन्दमाता पूजा, विल्व निमंत्रण, स्कन्द षष्ठी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: अर्द्धरात्रि 01:08 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor