आपके आज के सितारे, दिनांक 09 नवंबर 2024
नौ नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में देखिए दस नवंबर 2024 का पंचांग भी।
मेषः- आज लाभ की प्राप्ति होगी। भूमि वाहनादि का सुख मिलेगा। राजनीति में रुतबा बढ़ेगा। सेहत का ध्या न रखें। विवाह संबंधी कामों में अधिक व्यस्तता रहेगी। घर गृहस्थी में हास्य रस बढ़ेगा।
वृषः- आज मित्र के सहयोग से धन लाभ का रास्ता खुलेगा। नौकरी में अधीनस्थ का सुख बढ़ेगा। मंगलोत्सव मिलन मन को खुश करेगा। विद्यार्थी वर्ग में असंतोष बढ़ सकता है।
मिथुनः- आज विरोधी की चालों से बचें। सरकार का भय बना रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। बच्चों का रुझान पढ़ाई में बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में अनबन हो सकती है।
कर्कः- आज राजनीतिक सम्पर्क से लाभ मिलेगा। कानूनी विवाद में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। व्यर्थ तनाव रहेगा।
सिंहः- आज जमीन जायदाद का सुख मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। ससुराल पक्ष से मांगलिक कार्य का आमंत्रण मिलेगा। सुख प्राप्त होगा।
कन्याः- आज गृहस्थों की इच्छाशक्ति बढ़ेगी। उन्नति का समाचार मन खुश करेगा। व्यापार में नये अनुबंध होंगे। नौकरी में बास से निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुलाः- आज प्रतियोगिता का परिणाम श्रेष्ठ रहेगा। कार्यारंभ कीजिए, भाग्य प्रतीक्षारत है। साझे के काम में मुनाफा होगा। विदेश यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
वृश्चिकः- आज परिवार में अकारण कहासुनी हो सकती है। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। प्रेम प्रसंग में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शक एवं संदेह बढ़ेगा। आय कम और व्यय अधिक होगा।
धनुः- आज किसी पुराने झंझट से ले देकर छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापारिक योजना सफल होगी। भूमि, भवन और वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मकरः- आज परिवार में नये सदस्य का आगमन हो सकता है। घर एवं व्यापारिक स्थल की साज सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा। उन्नतिप्रद समाचार मन खुश करेगा।
कुंभः- आज साझे के काम का विशेष लाभ मिलेगा। शादी पार्टी में जाने की खबर आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। शत्रु पक्ष पर भारी पड़ेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी।
मीनः- आज आमदनी का नया रास्ता खुलेगा। मेहनत के चलते सितारा बुलंद होगा। किसी विपरीत लिंग साथी से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। माता-पिता से भेंट होगी।
- डॉक्टर अरविंद मिश्र,
ज्योतिषाचार्य, आगरा।
- मोबाईल नंबर 9412343560
10 नवंबर 2024 का पंचांगः
वारः रविवार
विक्रम संवतः 2081
शक संवतः1946
माह/पक्ष : कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष
तिथि : नवमी तिथि रात्रि 9:01 मिनट तक तत्पश्चात दशमी रहेगी ।
चंद्र राशि :कुंभ राशि रहेगी ।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योग : ध्रुव योग रहेगा ।
अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:40 से 12:25 तक ।
दुष्टमुहूर्तः नवमी में कोई शुभ कार्य न करें।
सूर्योदयः प्रातः 6:39
सूर्यास्तः सायं 5:27
राहूकालः सायं 4:06 मिनट से 5:27 बजे तक ।
तीज त्योहार : कुष्मांड नवमी , अच्छा आमला नवमी ,जुगल जोड़ी परिक्रमा।
भद्राः नहीं है।
पंचक:चल रहे हैं।
-डॉक्टर अरविंद मिश्र,
ज्योतिषाचार्य, आगरा।