बाइक पर ठंड से युवक का शरीर अकड़ा, दुर्घटनाग्रस्त

आगरा। यह खबर सभी को सावधान कर देने वाली है। सर्दी से शरीर इतना अकड़ गया कि एक युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और वह हादसे का शिकार हो गया। युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jan 15, 2025 - 13:26
 0
बाइक पर ठंड से युवक का शरीर अकड़ा, दुर्घटनाग्रस्त
ठंड में शरीर अकड़ने से दुर्घटना का शिकार हरिओम अस्पताल में उपचाररत।

हादसा बाह थाना क्षेत्र के कस्बा जरार में कृष्णा होटल के पास हुआ। हरिओम नामक युवक सुबह-सुबह बाइक से अपने खेतों पर गया हुआ था। सुबह के वक्त घना कोहरा था। कड़ाके की ठंड थी। युवक कुछ समय खेतों पर रुका और फिर घर लौटने लगा। लौटते समय ठंड के कारण इस युवक का शरीर ठंड से अकड़ने लगा। कस्बा जरार में अचानक इस युवक का अपनी बाइक पर कंट्रोल नहीं रहा। बाइक गिरी और वह चुटैल हो गया। 

पास के लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे और युवक को सीएचसी पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

बताया गया है कि ठंड के कारण युवक का शरीर इस कदर अकड़ गया था कि बाइक पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और उसके साथ हादसा हो गया। यह घटना औरों को सावधान करने वाली है। भीषण ठंड में शरीर के अकड़ने पर किसी के साथ भी ऐसा हादसा हो सकता है, इसलिए दोपहिया पर चलते समय अपने पूरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढंककर ही चलें।

SP_Singh AURGURU Editor