आगरा में शत्रुजीत चौक पर लहराया 108 फुट ऊंचा तिरंगा, देशभक्ति से गूंज उठा वातावरण
आगरा। सदर क्षेत्र स्थित शत्रुजीत चौक पर आज 108 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का स्थापना समारोह पूरे उत्साह और गौरव के साथ सम्पन्न हुआ। ध्वजारोहण के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
समारोह में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक और सांसद नवीन जिंदल, मेजर जनरल (पूर्वी जोन) सुमित राणा, तथा मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें राष्ट्र के प्रति गर्व और ऊर्जा की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। बच्चे जय हिंद के नारों और नृत्य-गीतों से सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध करते रहे।