होटल खरीद के नाम पर 1.17 करोड़ की ठगी, आगरा के डॉक्टर को लॉरेंस बिश्नोई का डर दिखाकर धमकाया

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक हॉस्पिटल संचालक के साथ करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे में होटल खरीदने के नाम पर डॉक्टर से 1.17 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़ित ने बैनामा न होने पर रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर धमकाया, जिससे पीड़ित परिवार डर गया। करीब छह महीने तक सहमे रहने के बाद उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

Nov 14, 2025 - 11:35
 0
होटल खरीद के नाम पर 1.17 करोड़ की ठगी, आगरा के डॉक्टर को लॉरेंस बिश्नोई का डर दिखाकर धमकाया
इमेज फोटो

पुणे में सस्ते होटल का झांसा देकर रकम हड़पी, बैनामा टालते हुए गैंगस्टर का हवाला देकर दी जान से मारने की धमकी, 6 महीने बाद दर्ज हुई एफआईआर 

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में रहने वाले एक हॉस्पिटल संचालक के साथ करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे में होटल खरीदने के नाम पर डॉक्टर से 1.17 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए। जब पीड़ित ने बैनामा न होने पर रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर धमकाया, जिससे पीड़ित परिवार डर गया। करीब छह महीने तक सहमे रहने के बाद उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

कैसे हुआ करोड़ों का गेम

कालिंदी विहार निवासी डॉ. रविंद्र सिंह बघेल, जो आरबी हॉस्पिटल चलाते हैं, ने बताया कि उनके बड़े भाई जारजोधन सिंह की दोस्ती पुणे में हलवाई का काम करते समय रमेश कुकरामजी चौधरी से हुई थी। दोनों भाई जैसे संबंध बन गए थे। 2017 में रमेश ने होटल बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये उधार लिए और इसके बदले 50 ग्राम सोने की गिन्नी गिरवी रख दी। कई साल तक पैसे नहीं लौटाए और कहा कि गिन्नी ही रख लो।

2023 में रमेश ने फिर फोन कर कहा कि पुणे में एक होटल बेहद सस्ते में बिक रहा है। होटल मालिक अमेरिका जाने की तैयारी में है। उसने होटल की वीडियो भेजकर विश्वास जमाया और कहा कि दोनों मिलकर 3 करोड़ में होटल खरीद सकते हैं।

1.17 करोड़ रुपये ट्रांसफर और फिर बड़ा झटका

जनवरी 2024 में बैनामा कराने का वादा किया गया। इस विश्वास में पीड़ित ने उमेश शरत और किरण राव चंद्र के खातों में 1.17 करोड़ रुपये एडवांस दे दिए। जब जनवरी में बैनामा की बात आई तो रमेश ने कहा कि होटल मालिक लापता हो गया है और अब वह पैसे वापस नहीं देगा।

लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर डराया

जब पीड़ित और उनका परिवार रकम मांगने पुणे पहुंचा तो आरोपी ने धमकी दी कि उमेश और रामचंद्र के पास मत जाना, नहीं तो सबको खत्म करा दूंगा… लॉरेंस बिश्नोई से बात हो चुकी है। धमकी सुनकर पीड़ित परिवार डर गया और चुपचाप आगरा लौट आया। काफी समय बाद हिम्मत जुटाकर उन्होंने ट्रांस यमुना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।