आगरा से 11वीं महाकाल यात्रा 25 जुलाई को होगी रवाना, रावतपाड़ा से पालकी आमंत्रण निकलेगी

आगरा। आस्था भक्त मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 11वीं उज्जैन महाकाल यात्रा आगामी 25 जुलाई 2025, शुक्रवार को रवाना होगी। इस यात्रा से पहले शहर में आमंत्रण यात्रा भी निकाली जाएगी।

Jul 18, 2025 - 18:21
 0
आगरा से 11वीं महाकाल यात्रा 25 जुलाई को होगी रवाना, रावतपाड़ा से पालकी आमंत्रण निकलेगी
11वीं महाकाल यात्रा के बारे में जानकारी देते आस्था भक्त मंडल के पदाधिकारी।  

मंडल के संस्थापक राजू भगत जी पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से 19 जुलाई शनिवार को सांय 4 बजे पहली बार पालकी आमंत्रण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो मनःकामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, रावतपाड़ा चौराहा से शुरू होकर नाहटा भवन, पंजाब नेशनल बैंक पर समाप्त होगी। यात्रा में तीन झांकियां, मशहूर बैंड और बाबा महाकाल की भव्य पालकी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

संस्था के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल 'राजू' ने बताया कि महाकाल यात्रा 25 जुलाई को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से उज्जैनी एक्सप्रेस द्वारा दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यात्रा में 350 श्रद्धालु भाग लेंगे। त्रिशूल, शंख और छप्पन भोग प्रसाद बाबा को अर्पित किए जाएंगे।

कोषाध्यक्ष संजय बंसल ने जानकारी दी कि 26 जुलाई को उज्जैन पहुंचने के बाद पंचामृत अभिषेक, खीर का भंडारा और रात्रि में टी-सीरीज़ के कलाकारों द्वारा बाबा का जागरण होगा। 27 जुलाई को दोपहर भंडारे और रात्रि आरती के बाद यात्रा की आगरा वापसी होगी।

इस मौके पर राजू भगत, राकेश अग्रवाल, दीपक खरे, संजय गोयल, अनिल खंडेलवाल, आशीष जैन मोनू, संजय बंसल, नीरज गुप्ता, देव अग्रवाल, रक्षित बहल, ऋषभ वर्मा, बलवीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor