आगरा में जैन महासमिति के स्वास्थ्य शिविर में 125 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

आगरा। श्री दिगम्बर जैन महासमिति, आगरा ने सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों के लिए राहत का बड़ा द्वार खोल दिया। 19 अप्रैल 2026 को आयोजित इस शिविर में करीब 125 मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परीक्षण कर उन्हें निशुल्क परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।

Apr 19, 2026 - 17:28
 0
आगरा में जैन महासमिति के स्वास्थ्य शिविर में 125 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज
आगरा में रविवार को आयोजित जैन महासमिति के स्वास्थ्य शिविर की एक झलक।

शिविर का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद सुषमा जैन एवं मंडल अध्यक्ष राहुल जैन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विभांशु जैन, डॉ. केया जैन, डॉ. विनीत जैन, डॉ. नेहा अग्रवाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश बैनाड़ा, मंत्री विजय जैन निमोरब, अनिल आदर्श जैन, राकेश जैन टीचर, जितेश जैन, अमित जैन को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की गंभीरता से जांच की। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. केया जैन, फिजिशियन एवं हृदय-डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. विनीत जैन, तथा शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर मरीजों को सटीक परामर्श दिया। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल को राहतभरा और सराहनीय बताया।

श्री दिगम्बर जैन महासमिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर विपुल जैन, मोहित जैन, प्रशांत जैन, वैभव जैन, दीपक जैन, आलोक जैन, विकास जैन, चंदन जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन, आदिश जैन, गौरव जैन, दीपांशु जैन, अभिषेक जैन, शुभम जैन, आदर्श जैन, सिद्धार्थ जैन, सौरभ जैन सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही।

SP_Singh AURGURU Editor