लायंस क्लब आगरा विश्वास का 14वां अधिष्ठापन समारोह, मयंक अध्यक्ष और सुशील बंसल सचिव

हरीपर्वत स्थित होटल हॉलिडे इन में लायंस क्लब आगरा विश्वास का 14वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मयंक अग्रवाल को अध्यक्ष, सुशिल बंसल को सचिव और सिद्दार्थ बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Sep 22, 2025 - 20:01
 0
लायंस क्लब आगरा विश्वास का 14वां अधिष्ठापन समारोह, मयंक अध्यक्ष और सुशील बंसल सचिव
लायंस क्लब आगरा विश्वास के 14वें अधिष्ठापन समारोह का उद्घाटन करते लायंस इंटरनेशनल के पूर्व डाइरेक्टर जितेंद्र चौहान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॊ. बबिता सिंह चौहान, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर एवं अन्य पदाधिकारी।

आगरा। लायंस क्लब आगरा विश्वास का 14वां अधिष्ठापन समारोह हरीपर्वत स्थित हॉलिडे इन होटल में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। शुभारम्भ लायंस क्लब के पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह में कार्यकारिणी 2025-26 के लिए मयंक अग्रवाल को अध्यक्ष, सुशिल बंसल को सचिव और सिद्दार्थ बंसल को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर.एन. वर्मा और अजय भार्गव ने दिलाई।

पूर्व अध्यक्ष संजीव मित्तल ने पिछले वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष में सामूहिक विवाह और महारक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

कार्यक्रम में आगरा सहित कई मंडलों के पूर्व मंडलाध्यक्षों ने शिरकत की। मंच संचालन अनुपम अग्रवाल और रीतिका गुप्ता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत मित्तल ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अनित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजकुमार कॉल, गौरव अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, कमल गुप्ता, विदित बंसल, दीपक गोयल समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor