बल्केश्वर में अग्रसेन जयंती पर 18 स्वागत द्वार बनेंगे, शोभायात्रा में दस झांकियां होंगी आकर्षण

आगरा। श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती पर भव्य आयोजन होगा। बल्केश्वर क्षेत्र को विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। अग्रवंश के 18  गोत्रों के नाम पर 18 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे और शोभायात्रा में दस आकर्षक झांकियां निकलेंगी। शनिवार को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अतिथिवन, वाटर वर्क्स पर जयंती महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया।

Aug 23, 2025 - 19:26
 0
बल्केश्वर में अग्रसेन जयंती पर 18 स्वागत द्वार बनेंगे, शोभायात्रा में दस झांकियां होंगी आकर्षण
बल्केश्वर के श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम में शनिवार को अग्रसेन जयंती के आमंत्रण पत्र के विमोचन के मौके पर पदाधिकारी और सदस्य।

आमंत्रण पत्र का विमोचन और सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन बने अमित अग्रवाल और महारानी माधवी बनी राखी अग्रवाल को मुकुट और माला पहनाकर की गई। संस्थापक अध्यक्ष वी.के. अग्रवाल और मुख्य संरक्षक संतोष कुमार गोयल ने बताया कि 20 सितंबर को सुबह 7 बजे बल्केश्वर महादेव मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकलेगी। 22 सितंबर को अग्रसेन पार्क में हवन होगा और शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा बल्केश्वर से अग्रवन तक पहुंचेगी।

मुख्य आकर्षण होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य संयोजक भोलानाथ अग्रवाल और संयोजक केशव अग्रवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की झांकी विशेष आकर्षण रहेगी, जो भारत की एकता और अखंडता का संदेश देगी। शोभायात्रा में चार बैंड और एक डीजे की गाड़ी माहौल को संगीतमय बनाएगी। समापन 23 सितंबर को होगा, जिसमें बच्चों और महिलाओं के लिए मेहंदी, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, नृत्य और फैंसी ड्रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर मेधावी छात्रों और अग्र शिरोमणि माता-पिता का सम्मान भी किया जाएगा।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस मौके पर संरक्षक रामप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित ग्वाला, दिनेश चंद्र सिंघल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र सिंघल आर्य, बॉबी अग्रवाल, आलोक सिंघल, विक्की गर्ग, राजेश प्रकाश मित्तल, उमेश गोयल धर्म, वीरेंद्र मित्तल, राकेश अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रितु गोयल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, कंचन मित्तल, आरती अग्रवाल, सीमा सिंघल, विनीता गोयल आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor