बल्केश्वर पार्क की भागवत कथा के लिए 2100 महिलाओं ने सुसज्जित किए कलश, कल निकलेगी यात्रा
आगरा। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से 21 अगस्त, गुरुवार को बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 22 अगस्त से बल्केश्वर पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से जुड़ी है। इस वर्ष 2100 माता-बहनें राधे रानी के स्वरूप में सुसज्जित मंगल कलश लेकर यात्रा में सहभागिता करेंगी।
कलश सज्जा में श्रद्धा और भजन संकीर्तन
आयोजन से पूर्व बुधवार शाम महालक्ष्मी मंदिर में माता-बहनों ने भजन गाते हुए मंगल कलश सजाए। ट्रस्टी सुमन गोयल, रजनी गोयल, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, पूर्विका बंसल, जागृति मित्तल, नेहा गोयल, सुनीता गोयल, मनीषा अग्रवाल, राखी गुप्ता, पूजा गुप्ता, अल्पना गर्ग, रमा गुप्ता, मीरा कुशवाह, पूजा जैन, श्वेता राठौर, अंशिका गुप्ता, कुसुम लता, राजकुमारी अग्रवाल, रेखा शर्मा, संतोष शर्मा, शालिनी गुप्ता, सीमा अग्रवाल और ज्योतिव गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
गिर्राज बंसल, भोलानाथ अग्रवाल, हरिओम गोयल और विजय वर्मा ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया।
कथा स्थल पर सुविधाओं का इंतजाम
मुख्य संरक्षक और समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैले पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे और दो एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। ताकि भक्त अपने वाहनों की चिंता किए बिना दिव्य भागवत कथा का श्रवण कर सकें।
विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी पार्षद मुरारी लाल गोयल और ट्रस्टी सुमन गोयल ने बताया कि पूरे कथा पंडाल में मिंट लीफ की पाइपलाइन और कूलरों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि भक्तों को ठंडी महक और शीतल फुहार का अनुभव हो।