लायंस क्लब विशाल का 49वां अधिष्ठापन: समर्पण, सेवा और समाज कल्याण का संकल्प
आगरा। सेवा, एकजुटता और टीम भावना के संकल्प के साथ लायंस क्लब विशाल के 49वें अधिष्ठापन समारोह का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित होटल मुगल शेरेटन में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि, लॉयंस इंटरनेशनल के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर जितेंद्र चौहान, विशिष्ट अतिथि स्वाति माथुर, आर एन वर्मा और अजय भार्गव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुनील गुप्ता और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में सेवा प्रकल्पों पर चर्चा की गई और स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण, अन्नदान एवं अन्य मानवीय सेवाओं को अधिकाधिक करने के अभियान की जानकारी दी गई। क्लब ने 2027 तक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चैरिटेबल आई हॉस्पिटल स्थापित करने का संकल्प लिया।
अधिष्ठापन समारोह में समाज सेवा के लिए समर्पण, टीम भावना और परस्पर सहयोग का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि जितेंद्र चौहान ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि लोगों को प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि टीम समाज के उन वर्गों के लिए काम कर रही है जिन्हें मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आगे भी क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा और अपनी पहचान को मजबूत बनाएगा।
सचिव अजय मनचंदा ने क्लब द्वारा नए सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी, जिससे समाज के हर वर्ग को सुलभ और सस्ता इलाज एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर अजय बंसल, सुनील अग्रवाल और अनूप गुप्ता ने विशाल वेलफेयर होम के सहयोग की सराहना की।
समारोह में अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव अजय मनचंदा, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, किशोर जैन, संजय बंसल, चंदर माहेश्वरी, सुप्रिया मनचंदा, निशा गुप्ता, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, हेमेन्द्र अग्रवाल, रवीन्द्र अग्रवाल, सुशील कपूर, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, योगेश अग्रवाल, मनीष बंसल, आलोक अग्रवाल, राकेश गर्ग, सुनील बंसल, के सी अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।