शिवहरे समाज के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट एकत्र, स्व. अतुल शिवहरे को दी श्रद्धांजलि

आगरा। शिवहरे समाज एकता परिषद द्वारा शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह आयोजन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष स्व. अतुल शिवहरे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें समाज के युवाओं, वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

Jul 4, 2025 - 18:19
 0
शिवहरे समाज के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट एकत्र, स्व. अतुल शिवहरे को दी श्रद्धांजलि
समर्पण ब्लड बैंक में रक्तदान करते शिवहरे समाज के लोग। साथ हैं एमएलसी विजय शिवहरे।

दिल्ली गेट स्थित समर्पण ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन एमएलसी विजय शिवहरे ने किया। उन्होंने शिवहरे समाज द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज के लिए पहला रक्तदान शिविर है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हुए रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में दाऊजी मंदिर अध्यक्ष श्री बिजनेश शिवहरे, राधाकृष्ण मंदिर अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता, और शिवहरे समाज फिरोजाबाद के अध्यक्ष श्री कमल गुप्ता एडवोकेट उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने किया और परिषद के अध्यक्ष अंशुल शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

व्यवस्थाओं में सहयोग देने वालों में अमित शिवहरे, डॉ. गौरव गुप्ता, हिमांशु शिवहरे, अंकुर गुप्ता, वरुण गुप्ता एडवोकेट, अंकित शिवहरे, पंकज शिवहरे, कुशल गुप्ता, सुगम शिवहरे, सरजू गुप्ता प्रमुख रूप से सक्रिय रहे।

रक्तदान करने वालों में धर्मेश शिवहरे, आशीष शिवहरे, वीरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, अजय शिवहरे अग्गू, किशन गुप्ता, सूरज शिवहरे, विकास गुप्ता, नवनीत गुप्ता, यश गुप्ता, निखिल शिवहरे, अमित शिवहरे, आनंद शिवहरे सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल हुए।

SP_Singh AURGURU Editor