मलपुरा ड्रॉपिंग जोन पर 60 एनसीसी कैडेट्स ने लगाई छलांग, महानिदेशक भी कूदे आसमान से

आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन पर आज आसमान गूंज उठा जब एनसीसी के 60 कैडेट्स ने पहली बार हवाई छलांग लगाई। खास बात यह रही कि एनसीसी के महानिदेशक गुरबीर पाल सिंह ने भी कैडेट्स संग छलांग लगाकर उनके हौसले बुलंद कर दिए।

Sep 18, 2025 - 21:33
 0
मलपुरा ड्रॉपिंग जोन पर 60 एनसीसी कैडेट्स ने लगाई छलांग, महानिदेशक भी कूदे आसमान से
मलपुरा ड्रॊपिंग जोन पर हवाई छलांग के लिए आए एनसीसी कैडेट्स एनसीसी अधिकारियों के साथ।

आगरा। मलपुरा ड्रॉपिंग जोन आज सुबह एनसीसी कैडेट्स के जोश और जुनून से सराबोर हो उठा। पहली बार ट्रेनिंग के दौरान आसमान से छलांग लगाने का मौका पाकर 30 लड़के और 30 लड़कियों सहित कुल 60 कैडेट्स गजब के उत्साह से भर उठे।

कार्यक्रम का सबसे खास क्षण वह रहा जब एनसीसी के महानिदेशक गुरबीर पाल सिंह ने भी कैडेट्स के साथ हवाई छलांग लगाई। उनके इस साहसिक कदम ने कैडेट्स का उत्साह और भी दोगुना कर दिया।

महानिदेशक ने कैडेट्स की हिम्मत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण युवाओं में न सिर्फ साहसिक भावना पैदा करता है बल्कि उन्हें अनुशासन और जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाता है।

जंपिंग कार्यक्रम के बाद महानिदेशक ने ड्रॉपिंग जोन पर की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कैडेट्स ने कहा कि यह अनुभव उनके जीवन का सबसे रोमांचक और प्रेरणादायी पल रहा, जिसने उन्हें भविष्य के लिए नई ऊर्जा दी है।

SP_Singh AURGURU Editor