बरामद चांदी 82 किलो, छह लुटेरों में एक मारा जा चुका, दूसरा घायल, शेष चार भी आगरा के हैं

मथुरा। फरह क्षेत्र में आगरा से मथुरा जा रहे दो चांदी कारोबारी भाइयों से हुई लूटी गई चांदी 75 किलो नहीं बल्कि 82 किलोग्राम से ज्यादा थी, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास थी। इस लूट को आगरा के छह बदमाशों ने अंजाम दिया था। बीती रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूटी गई चांदी बरामद कर ली थी। इस मुठभेड़ में एक लुटेरे की मौत हो गई थी जबकि दूसरा घायल हुआ था। शेष चारों लुटेरे, जो आगरा के ही हैं, की तलाश चल रही है।

Aug 1, 2025 - 18:09
 0
बरामद चांदी 82 किलो, छह लुटेरों में एक मारा जा चुका, दूसरा घायल, शेष चार भी आगरा के हैं
चांदी लूट का 48 घंटे में घुलासा करने के बाद इसकी जानकारी देते मथुरा के एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्र। साथ हैं मामले का खुलाला करने वाली पुलिस टीम।

मथुरा पुलिस से मुठभेड़ में ढेर हुआ था एक बदमाश, दूसरा घायल हुआ था, शेष चार की तलाश जारी

लूट की इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। बरामद चांदी का वजन 82.2 किलोग्राम निकला है, जो सफेद धातु की ईंटों के रूप में मिली है।

हाईवे पर साउथ बाईपास के पास हुई मुठभेड़

बीती रात करीब 12:30 बजे फरह थाना क्षेत्र में दक्षिणी बाईपास पुल के पास एनएच-19 पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बोलेरो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आगरा भेजा गया। इनमें से नीरज पुत्र मुंशीलाल निवासी धाना तेहरा थाना सैयां, आगरा की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरा बदमाश पदम सिंह उर्फ राहुल पुत्र रामभरोसी, उसी गांव का रहने वाला है, वह घायल अवस्था में पुलिस हिरासत में है।

82 किलो से ज्यादा चांदी, असलाह और बोलेरो बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बोलेरो कार से 82.2 किलो सफेद धातु (चांदी), एक पिस्टल, दो .32 बोर के खोखा कारतूस, पांच .315 बोर के खोखे और बोलेरो कार बरामद की है।

लूट की थी बड़ी साजिश

मखुपा रे एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्र ने प्रेस वार्ता में बताया कि मथुरा के पंजाबी पेच निवासी सर्राफा कारोबारी हरिओम सोनी के बेटे गौरव और कन्हैया, आगरा से चांदी लेकर लौट रहे थे, तभी फरह क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया और मारपीट कर 75 किलो चांदी लूट ली। कार चालक शब्बीर को बाहर फेंककर फरार हो गए थे। इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह में छह सदस्य शामिल थे।

फरार चारों भी आगरा के ही रहने वाले

शेष चार फरार बदमाशों की पहचान बृजमोहन रैपुरिया का ड्राइवर रोहित, लव बघेल, भोला उर्फ राजकुमार (सभी निवासी धाना तेहरा थाना सैंया, आगरा) और केपी उर्फ केंद्रपाल निवासी गांव हसेला थाना अछनेरा के रूप में हुई है। उनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

मुठभेड़ और लूटकांड के खुलासे में प्रभारी निरीक्षक फरह त्रिलोकी सिंह, एसओजी प्रभारी राकेश यादव, सर्विलांस प्रभारी विकास कुमार, निरीक्षक अपराध यशपाल सिंह की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर एसपीआरए सुरेश चंद रावत और सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा भी मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor