आगरा में दोपहर बाद की बारिश ने गर्मी को किया ठंडा, सुहाना हो गया मौसम  

आगरा। गर्मी से झुलस रहे आगरा में मौसम ने राहत की चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार की रात और शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश के बाद शनिवार को भी मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई है, जो मई के लिहाज से बेहद सुखद है।

May 17, 2025 - 15:53
 0
आगरा में दोपहर बाद की बारिश ने गर्मी को किया ठंडा, सुहाना हो गया मौसम   

-दिन का तापमान सामान्य से नीचे, रात के बाद दिन में भी बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

लगातार दूसरे दिन बरसे बादल

शुक्रवार दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। सुबह से मौसम साफ था। हालांकि शुक्रवार-शनिवार की रात हुई बारिश से तपिश पहले जैसी नहीं थी। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप लोगों को परेशान करने लगी। अपराह्न के बाद एक बार फिर आसमान में बादल छाने से लोगों को धूप से राहत मिली। इसके बाद तीन बजे बाद हुई बारिश के दौरान ठंडी हवाओं से शहरवासियों ने गर्मी से राहत की सांस ली।

इस बार मई में राहत देती रही बारिश

आमतौर पर मई के महीने में आगरा में तापमान 43-45 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार बरसात और बादलों की सक्रियता ने लू का वैसा असर नहीं देखा गया है, जैसे पिछले सालों में मई के महीने में होता था। बेमौसम बारिश का यह दौर किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सब्ज़ी की फसलों के अलावा मक्का, बाजरा और बागवानी को नमी मिली है। इस समय हुई बारिश से प्रदूषण में भी कमी आ रही है।

SP_Singh AURGURU Editor