आगरा कॉलेज: एमए और बीए (अर्थशास्त्र) छात्रों की मौखिक परीक्षा की तिथियां घोषित

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम ने जानकारी दी है कि कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में एम.ए. और बी.ए. (अर्थशास्त्र) पाठ्यक्रमों के छात्रों के रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षा का आयोजन

Apr 28, 2025 - 20:06
 0
आगरा कॉलेज: एमए और बीए (अर्थशास्त्र) छात्रों की मौखिक परीक्षा की तिथियां घोषित

निम्नलिखित तिथियों पर किया जाएगा-

एम.ए. (अर्थशास्त्र) द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2025) के छात्रों की मौखिक परीक्षा 1 मई 2025 (गुरुवार) को प्रातः 10:30 बजे अर्थशास्त्र विभाग में होगी। बी.ए. (अर्थशास्त्र) VI सेमेस्टर (सत्र 2025) के छात्रों की मौखिक परीक्षा 3 मई 2025 (शनिवार) को प्रातः 10:30 बजे अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित की जाएगी।

प्राचार्य ने सभी संबंधित छात्रों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का आग्रह किया है।