आगरा कॉलेज: बीए व एमए इतिहास के छात्रों की मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम के निर्देशानुसार इतिहास विभाग में बी.ए. (इतिहास) छठे सेमेस्टर तथा एम.ए. (इतिहास) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की रिसर्च प्रोजेक्ट की मौखिक परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

May 6, 2025 - 21:43
 0
आगरा कॉलेज: बीए व एमए इतिहास के छात्रों की मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित

विभागाध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि बी.ए. छठे सेमेस्टर के बैच 1, 2 और 3 की मौखिक परीक्षा 13 मई 2025 को जबकि बैच 4, 5 और 6 की परीक्षा 14 मई 2025 को प्रातः 10:30 बजे से इतिहास विभाग में होगी। 

एम.ए. इतिहास द्वितीय सेमेस्टर (ग्रुप B व C) और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की मौखिक परीक्षा 15 मई 2025 को प्रातः 10:30 बजे से आयोजित की जाएगी। सभी छात्रों को अपनी रिसर्च प्रोजेक्ट की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य किया गया है। बिना प्रोजेक्ट के परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।