आगरा कॉलेज की पहली मेरिट सूची जारी, बीबीए, बीसीए और बीकॊम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

आगरा। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आगरा कॉलेज में सत्र 2025-26 के लिए बीबीए, बीसीए और वाणिज्य संकाय के स्नातक पाठ्यक्रमों (बी कॊम) में प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम ने विधिवत रूप से पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी।

Jun 16, 2025 - 19:08
 0
आगरा कॉलेज की पहली मेरिट सूची जारी, बीबीए, बीसीए और बीकॊम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

-18 से 20 जून तक होंगे डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, प्राचार्य सीके गौतम ने की अपील

पाठ्यक्रमवार कट-अंक इस प्रकार हैं- 

बीबीए पाठ्यक्रम

सामान्य वर्ग: 77.40 प्रतिशत।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 62.60 प्रतिशत।

अन्य पिछड़ा वर्ग: 64.80 प्रतिशत।

अनुसूचित जाति: 66.00 प्रतिशत।

बीसीए पाठ्यक्रम

सामान्य वर्ग: 70.00 प्रतिशत।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 93.00 प्रतिशत।

अन्य पिछड़ा वर्ग: 58.60 प्रतिशत।

अनुसूचित जाति: 60.20 प्रतिशत।

वाणिज्य संकाय (बी.कॉम):

सामान्य वर्ग: 69.20 प्रतिशत।

अन्य पिछड़ा वर्ग: 53.00 प्रतिशत।

अनुसूचित जाति: 49.80 प्रतिशत।

(आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सूची इस पाठ्यक्रम में जारी नहीं की गई है।

प्रवेश संबंधित कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा

बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के चयनित छात्र
दिनांक: 18 व 19 जून 2025।
स्थान: अमृत भवन, आगरा कॉलेज।
समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

वाणिज्य संकाय के चयनित छात्र
दिनांक: 20 जून 2025।
स्थान: नई इमारत, आगरा कॉलेज।
समय: प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।

छात्रों को लाने होंगे ये मूल दस्तावेज़:

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ऑनलाइन पंजीकरण की प्रति, विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, शुल्क रसीद (₹425), आवेदन प्रपत्र की प्रति एवं अन्य आवश्यक कागजात, दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम चित्र।

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने सभी चयनित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करें।

SP_Singh AURGURU Editor