भाविप की अमृतम् शाखा ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया योग शिविर

आगरा। भारत विकास परिषद की 'अमृतम्' शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डिफेंस एस्टेट स्थित सेंट्रल पार्क में वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया। भारी संख्या में योग प्रेमियों की सहभागिता के साथ यह शिविर स्वस्थ जीवनशैली, आत्मिक शांति, और तनावमुक्त जीवन की प्रेरणा बना।

Jun 20, 2025 - 19:25
 0
भाविप की अमृतम् शाखा ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया योग शिविर
डिफेंस एस्टेट स्थित सेंट्रल पार्क में भारत विकास परिषद 'अमृतम्' शाखा द्वारा आयोजित योग शिविर में योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य के निर्देशन में योगाभ्यास करते सदस्य।

योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य ने कराए योगासन

शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति (हरिद्वार शाखा, आगरा) के योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य ने किया। उन्होंने हृदय रोगों की रोकथाम, विशेषकर हार्ट अटैक से बचाव के लिए योग की भूमिका पर प्रकाश डाला।
शिविर में प्राणायाम,कपालभाति, अनुलोम-विलोम के साथ ही और भी आसान लेकिन प्रभावी योगासन कराए गए जिन्हें हर आयु वर्ग अपनाकर लाभ पा सकता है।

युवाओं का प्रेरणादायक प्रदर्शन

योगाचार्य वीरेन्द्र आर्य के सहयोगी हर्ष आर्य और शुभ आर्य ने शीर्षासन, चक्रासन, सर्वांगासन, मयूरासन, और सूर्य नमस्कार का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह प्रदर्शन विशेष रूप से युवाओं के लिए मोटिवेशनल मॉडल बनकर उभरा।

हर रोज सूर्य नमस्कार से ही तमाम बीमारियां दूर

इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल ने कहा कि योग शारीरिक नहीं, आत्मिक और मानसिक संतुलन का माध्यम है। भगवान दास बंसल का कहना था कि प्रतिदिन सूर्य नमस्कार से अनेक बीमारियां दूर रखी जा सकती हैं। सीए प्रमोद सिंह चौहान ने कहा कि योग अपनाएं और अगली पीढ़ी को निरोग भारत का तोहफा दें। शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता 'राम भाई' ने कहा कि आज के दौर में योग जीवन रक्षक औषधि बन गया है।

इनकी मौजूदगी खास रही

शिविर में अमृतम शाखा के संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, नितेश अग्रवाल, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन  और रेखा अग्रवाल  आदि मौजूद रहे। राजेश बंसल, बृजेश बंसल, संदीप मित्तल, राकेश गोयन, अंकित बंसल, राज अग्रवाल संयोजक मंडल में शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor