मीठी नदी घोटाले में बॉलीवुड कनेक्शन! डीनो मोरिया के घर ईडी का छापा, भाई की कंपनी को मिले 18 लाख

मुंबई का मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाला अब केवल मुंबई तक सीमित नहीं रह गया है। कोच्चि तक फैली जांच में ऐसे सुराग मिले हैं, जो घोटाले की कुल राशि 1000 करोड़ रुपये तक होने की आशंका को मजबूत करते हैं। ईडी की टीम अब इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है। जांच की आंच बॊलीवुड अभिनेता डिनी मारियो के घर तक जा पहुंची है।

Jun 6, 2025 - 19:54
 0
मीठी नदी घोटाले में बॉलीवुड कनेक्शन! डीनो मोरिया के घर ईडी का छापा, भाई की कंपनी को मिले 18 लाख

घोटाले में 15 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले की जांच के तहत मुंबई और कोच्चि में 15 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान फिल्म अभिनेता डीनो मोरिया के घर पर भी रेड की गई। सूत्रों के मुताबिक डीनो का नाम घोटाले के मुख्य अभियुक्तों से संपर्क के चलते जांच के घेरे में आया है।

मनी लॉन्ड्रिंग ट्रेल पर नज़र, डीनो फैमिली के खातों की हो रही जांच

ईडी को शक है कि 65 करोड़ रुपये के इस घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा जाल बिछाया गया था। इसमें डीनो मोरिया और उनके परिवार को संदिग्ध फंड ट्रांसफर होने की बात सामने आ रही है। जांच एजेंसी उनके पुराने सौदों और बैंक लेन-देन को खंगाल रही है।

भाई संतिनो की कंपनी को मिले 18 लाख, भेजने वाला आरोपी

ईडी और आर्थिक अपराध शाखा की जांच में सामने आया कि डीनो मोरिया के भाई संतिनो मोरिया की कंपनी उबो रिडेज को घोटाले के एक आरोपी से 18 लाख रुपये का फंड ट्रांसफर किया गया था। यह रकम डील के नाम पर भेजी गई, लेकिन उसका उद्देश्य संदिग्ध बताया जा रहा है।

छह और आठ घंटे की पूछताछ, रिश्ता गहराता गया

ईडी ने डीनो मोरिया और उनके भाई को अब तक दो बार पूछताछ के लिए बुलाया है। पहली बार छह घंटे और दूसरी बार आठ घंटे चली पूछताछ में उनकी भूमिका और रिश्तों की तहकीकात की गई। एजेंसी का मानना है कि दोनों भाई कुछ ठेके और सौदों को प्रभावित करने की कोशिश में शामिल थे।

SP_Singh AURGURU Editor