पूरा माह चलेगा सीए स्थापना दिवस समारोह, आगरा शाखा ने जारी की कार्यक्रमों की श्रृंखला
आगरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की आगरा शाखा इस वर्ष 77वें सीए स्थापना दिवस को एक सप्ताह नहीं, बल्कि पूरे माह तक मनाने जा रही है। बुधवार को संजय प्लेस स्थित सीए भवन में शाखा पदाधिकारियों ने 'सीए माह' के कार्यक्रमों की श्रृंखला का फोल्डर जारी किया।
शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने बताया कि दौड़ती-भागती ज़िंदगी में स्वास्थ्य और सामाजिक सहभागिता को महत्व देने के उद्देश्य से इस बार कार्यक्रमों की अवधि बढ़ाई गई है। 27 जून को एमएसएमई दिवस पर उद्योगपतियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के बीच सेमिनार और परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
1 जुलाई को सीए दिवस के अवसर पर पूरे माह की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को फतेहाबाद रोड स्थित सिग्नेचर रिसॉर्ट में सम्मानित किया जाएगा।
शाखा सचिव सीए अंकित मित्तल ने जानकारी दी कि ‘सीए माह’ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं-
5 जून – पतंग उत्सव।
6 जून – शरबत वितरण।
7 जून – ऒक्शन।
8 जून – बैडमिंटन और पौधरोपण।
11 जून – संगीत प्रतियोगिता।
13 से 15 जून – क्रिकेट लीग।
14 जून – विद्यार्थी रक्तदान शिविर।
16 जून – स्वास्थ्य जांच शिविर।
19 जून – वॉलीबॉल मैच।
20 जून – सेमिनार।
21 जून – योग दिवस।
22 जून – खेल दिवस।
23 जून – इनडोर गेम।
25 जून – रंगोली प्रतियोगिता व महिला सेमिनार।
26 जून – चिकित्सा शिविरष
27 जून – एमएसएमई सेमिनार।
29 जून – सीए रक्तदान शिविर।
1 जुलाई – सीए दिवस समारोह।
इस अवसर पर अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, उपाध्यक्ष सौरभ नारायण सक्सेना, सचिव सीए अंकित मित्तल, कोषाध्यक्ष सीए करण पंजवानी, सिकासा अध्यक्ष सीए आयुष गोयल, कार्यकारिणी सदस्य सीए सचिन बुबना, सीए साक्षी जैन आदि उपस्थित रहे।