ताजनगरी में पर्यावरण बचाने की मुहिम: भारत विकास परिषद 'अमृतम' ने 500 कपड़े के थैले बांटे
आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद 'अमृतम' शाखा ने ताज नगरी को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लेते हुए “पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान की शुरुआत की। बुधवार को ताज नगरी स्थित पार्श्वनाथ पंचवटी अपार्टमेंट से पर्यावरण संरक्षण की संकल्प यात्रा शुरू हुई, जिसमें स्थानीय निवासियों के बीच 500 कपड़े के थैले वितरित किए गए।
-अमृतम शाखा ने इस मौके पर शहर से पॉलिथीन हटाओ अभियान की शुरुआत भी की
400 परिवारों को संकल्प
अपार्टमेंट में निवास कर रहे करीब 400 परिवारों को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया गया और यह संदेश दिया गया कि खरीदारी के समय पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले का उपयोग करें। संस्था के अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई) ने बताया कि यह जागरूकता अभियान पूरे वर्ष विभिन्न स्थानों पर चलाया जाएगा और प्रत्येक स्थान पर 500 कपड़े के थैले वितरित किए जाएंगे।
प्लास्टिक प्रदूषण पर चेतावनी
संस्थापक संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल ने कहा कि पॉलिथीन न केवल भूमि को प्रदूषित करती है, बल्कि वायुमंडल में जहर घोलती है। जलवायु परिवर्तन का एक बड़ा कारण प्लास्टिक और पॉलिथीन का अत्यधिक उपयोग है। हमें छोटे स्तर से ही सही, पर इसके बहिष्कार की पहल करनी होगी।
अगला चरण: फुव्वारा चौक पर वितरण
संस्था के सचिव राजीव गोयल ने जानकारी दी कि इस अभियान के अगले चरण में गुरुवार को फुव्वारा चौक पर ठंडे दूध व शरबत की प्याऊ के साथ-साथ पौधों एवं कपड़े के थैले का वितरण भी किया जाएगा, जिससे गर्मी में राहत के साथ हरियाली को भी बढ़ावा मिले।
प्रमुख उपस्थित नेतृत्वकर्ता
इस अभियान में अमृतम शाखा की ओर से अध्य़क्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला प्रभारी उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, पर्यावरण उपाध्यक्ष विकास गोयल, संस्थापक-संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आर एस गुप्ता, मनीष अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सत्यप्रकाश जैन, दीपक भार्गव, भावना भार्गव, सीए पीयूष गोयल, विकास वर्मा, पार्श्वनाथ पंचवटी अपार्टमेंट के सचिव हरीश आहूजा, गौरव बिंदल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।