डॊ.राम अवतार की स्मृति में समारोह, आठ लोगों का किया गया सम्मान
आगरा। शिक्षा,साहित्य, समाजसेवा, जल संरक्षण एवं देहदान अभियान के विचारक डॊ..राम अवतार शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया।
यह समारोह सेन्ट एंड्रूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, आगरा के सीएमडी डॊ.गिरधर शर्मा ने ने आयोजित किया। सीएफ एंडूज स्कूल, बल्केशवर के डॊ. राम कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, कार्यक्रम अध्यक्ष डॊ.शशि तिवारी तथा राधारमन मन्दिर के कार्तिक उपाध्याय ने दीप जलाकर किया।
स्कूल के 300 शिक्षार्थियों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित "कृष्णम दर्शनम" का भावपूर्ण मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में डॊ. राम आजीवन पुरस्कार से साहित्यकार डा.शैलेंद्र वशिष्ठ को सम्मानित किया गया। विभिन्न विधाओं के आठ प्रमुखजनों को भी स्मृति चिन्ह व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवा के लिए नंदकिशोर गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डॊ.निखिल चतुर्वेदी, अनिल रंगकर्मी, राज किशोर, डॊ.विनोद माहेश्वरी, भानु प्रताप सिंह, पंडित मनीष शर्मा व प्रतिभा तलेगांवकर को सम्मानित किया गया।
डॊ.राम अवतार शर्मा की पौत्रवधु एमडी ओशिन शर्मा ने अपने दादाजी को समर्पित स्वरचित कविता पाठ कर सभी का मन जीत लिया। कुमार ललित के संचालन को सभी ने सराहा। सीएमडी डॊ.गिरधर शर्मा के अलावा सुनीता शर्मा, प्रांजल शर्मा, सीए अपूर्वा शर्मा, शिवांगी शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।