आगरा के पिनाहट में घुसपैठ और मतांतरण की साज़िश? राजा अरिदमन सिंह बोले- बड़ा खतरा मंडरा रहा है

आगरा। ज़िले के पिनाहट कस्बा और क्षेत्र में इन दिनों कई ऐसे लोग घूमते देखे जा रहे हैं जिनका हुलिया, भाषा और हाव-भाव स्थानीय लोगों से मेल नहीं खाता। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठिए हो सकते हैं, जिन्हें योजनाबद्ध तरीके से यहां बसाया जा रहा है।

Jun 6, 2025 - 15:02
 0
आगरा के पिनाहट में घुसपैठ और मतांतरण की साज़िश? राजा अरिदमन सिंह बोले- बड़ा खतरा मंडरा रहा है

-कस्बे की सड़कों और बाज़ारों के अलावा गांवों में भी दिख रहे हैं संदिग्ध चेहरे, ये स्थानीय नहीं लगते

पहले आधार, फिर वोटर लिस्ट, साज़िश रच रहा नेटवर्क?

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा अरिदमन सिंह ने दावा किया कि ये घुसपैठिए पहले स्थानीय पते पर आधार कार्ड बनवा रहे हैं, फिर सरकारी दस्तावेज़ों के सहारे वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या इन्हें भविष्य के वोट बैंक की रणनीति के तहत बसाया जा रहा है?

ईसाई पादरियों पर धर्मांतरण का आरोप, गांव-गांव बांटी जा रहीं किताबें

राजा भदावर ने कहा कि पिनाहट क्षेत्र के 4–5 गांवों में सक्रिय कुछ ईसाई पादरियों पर सत्संग के नाम पर धर्मांतरण और मतांतरण की कोशिश का मामला भी सामने आया है। इन लोगों द्वारा यीशु की किताबें बांटी जा रही हैं और लोगों को विश्वास दिलाया जा रहा है कि सत्संग में आने से उनकी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

दिल्ली से आता है पैसा, पादरी कर रहे प्रचार

राजा अरिदमन सिंह ने कहा, ये कोई सामान्य धार्मिक गतिविधियां नहीं, बल्कि संविधान विरोधी साज़िश हैं। दिल्ली से फंडिंग होती है, पुस्तकें बांटी जाती हैं और भोले-भाले ग्रामीणों को भ्रमित किया जाता है। मेरे पास खुद वह किताब उपलब्ध है जो बांटी जा रही है।

पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हों, जनता भी हो चौकन्ना

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पिनाहट में बड़ा खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी अनजान व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें। साथ ही उन्होंने खुफिया एजेंसियों से पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कराने की मांग की है।

SP_Singh AURGURU Editor