पार्षद ने सम्मानित किए अपने क्षेत्र के सफाईकर्मी

आगरा। शहर के वार्ड 46, अशोक नगर में नगर निगम द्वारा बनवाए गए डलाबघर का उद्घाटन सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद बद्री प्रसाद माहौर ने किया। पार्षद ने इस मौके पर अपने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया।

Oct 14, 2024 - 19:15
 0
पार्षद ने सम्मानित किए अपने क्षेत्र के सफाईकर्मी
अशोकनगर में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते पार्षद बद्री प्रसाद माहौर और अनुज कुलश्रेष्ठ।

ऑस्ट्रेलिया में हिंदी गौरव पत्रिका के मेंटोर अनुज कुलश्रेष्ठ के हाथों पार्षद ने सफाई कर्मचारी  सुरेश, विजय, कुमेश, मनीष, शीला, सुपरवाइजर मनोज और सैनेटरी इंसपेक्टर इंद्रपाल सिंह को पटका पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित कराया। पार्षद और अनुज कुलश्रेष्ठ ने सफाईकर्मियों के कार्य को सराहा तथा कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने में आपका सबसे बड़ा योगदान है।

इस मौके पर रामनाथ गौतम, पीयूष उपाध्याय, सूरज शर्मा, राघवेंद्र सिंह सिकरवार, गोपाल सिंह, लखन माहौर, सुनील पारस मौजूद रहे। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

SP_Singh AURGURU Editor