एसएन मेडिकल कॊलेज में टीबी उन्मूलन के सौ दिवसीय अभियान पर चर्चा
आगरा। एसएन मेडिकल कॊलेज में शुक्रवार का आयोजित एक कार्यक्रम में क्षय रोग (टीबी) कार्यक्रम प्रबंधन इकाई स्तर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोग उन्मूलन की दिशा में प्रगति के लिए नवाचार और रणनीतियां था।
कार्यक्रम में बताया गया कि टीवी एक गंभीर संक्रामक रोग है, जिसे खत्म करने के लिए वैश्चिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक टीबी खत्म करने का लक्ष्य रखा है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2030 लक्ष्य से 5 साल पहले है।
डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के मकसद, टीबी से होने वाली मौतों को कम करने एवं नए संक्रमण को रोकने पर प्रकाश डाला। डॊ. गजेन्द्र विक्रम सिंह ने टीबी के लक्षण, निदान, इलाज एवं रोकथाम के बारे में समझाया। डॉ. सन्तोष कुमार ने टीबी दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों एवं उनसे बचाव और उसके उपचार के बारे में बताया।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने रोचक चेस्ट एक्स-रे विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. सचिन कुमार गुप्ता ने टीबी के उपचार को विस्तार से समझाया। डॉ. रिचा मिश्रा ने टीबी की लैब डायग्नोसिस के बारे में बताया। डॉ. सुधीर चौधरी ने टीबी की बीमारी में चेस्ट एक्स-रे के रोल के बारे में बताया। डॉ. ज्योति बाजपेई, डॉ. संजीव लवानिया, डॉ. मधु नायक, डॉ. अतिहर्ष अग्रवाल, डॉ. मधुरम्य शास्त्री ने भी टीबी बीमारी से संबंधित मुख्य विषयों पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य डॉ, प्रशांत गुप्ता ने कहा कि सौ दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान भारत की टीबी मुक्त राष्ट्र की ओर यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।