दिवाली का सार्वजनिक अवकाश अब एक नवंबर को भी

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने अब दीपावली का अवकाश 31 अक्टूबर के साथ एक नवंबर को भी घोषित किया है। 

Oct 30, 2024 - 15:00
Oct 30, 2024 - 15:01
 0
दिवाली का सार्वजनिक अवकाश अब एक नवंबर को भी

उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार शासन द्वारा दीपावली का अवकाश पहले 31 अक्टूबर को घोषित किया गया था, लेकिन दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर के साथ-साथ एक नवंबर को भी मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत एक नवंबर को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। 

एक नवंबर का सार्वजनिक अवकाश इस शर्त के अधीन घोषित किया गया है कि आगामी नौ नवंबर (शनिवार) को शासकीय कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे। मतलब दूसरे शनिवार का अवकाश रद्द कर एक नवंबर को।अवकाश दिया जा रहा है।

सरकार के इस नए आदेश के बाद सरकारी कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर अब लगातार चार दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

SP_Singh AURGURU Editor