एत्मादपुर को मिली विकास की विराट सौगात: मंदिर, पुल, अंडरपास और प्रतिमाओं की सौगात

आगरा। एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रहनकलां में नगरकोट माता मंदिर के परिसर में करोड़ों रुपए की लागत से मंदिर निर्माण, घाट और नवनिर्मित हाल का लोकार्पण यूपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान समाज के लोगों ने क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय व निषाद राज की विशाल प्रतिमा तथा स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से यमुना एक्सप्रेसवे पर गेट बनवाने के लिए मंत्री के सामने प्रस्ताव रखा।

Jun 15, 2025 - 21:58
 0
एत्मादपुर को मिली विकास की विराट सौगात: मंदिर, पुल, अंडरपास और प्रतिमाओं की सौगात
रहनकलां में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद पर्उटन मंत्री का स्वागत करते लोग। नीचे लोगों को संबोधित करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।  

-किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर बनाया जाएगा पुल

-सौ करोड़ की लगात से कुबेरपुर गांव पर बनेगा अंडरपास, रहनकलां पर लगेगी निषादराज गुह की प्रतिमा

उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा सर्वाधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों का प्रस्ताव स्वीकार करते हुए कहा कि धर्मार्थ एवम् संस्कृति विभाग से निषाद राज की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर पुल बनाया जाएगा।

वही केंद्रीय पशुधन, दुग्ध, मत्स्य एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने निषाद राज केवट की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के लोगों को उनके आदर्शो से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने भगवान श्री राम को भी नौका पार कराई थी। उन्होंने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समक्ष संस्कृति विभाग की ओर से एत्मादपुर क्षेत्र में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा व आगरा में एकलव्य स्टेडियम पर एकलव्य की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव रखा।

क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। माता नगर कोट के मंदिर की भव्यता को देख यहां आसपास के लोगों का आवागमन बढ़ेगा, जिससे यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि सौ करोड़ की लगात से कुबेरपुर गांव पर अंडरपास बनेगा।

इस दौरान प्रधान पति केशव वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुरलीधर निषाद, टीकम सिंह तोमर, रामबाबू वर्मा, हरिओम यादव ( तिरंगा ), नत्थू काका, प्रदीप शर्मा, सुनील वर्मा, रवि वर्मा, अमर सिंह, चरन सिंह, सूबेदार वर्मा, नरेंद्र सिकरवार, बुद्धसैन नेताजी, राजेंद्र डॉक्टर, ओमप्रकाश मास्टर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जनक सिंह और संचालन हरिओम बघेल ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor