फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बॉय तो बड़ा उस्ताद निकला, साथियों संग कंपनी के 27 शिपमेंट ही ले उड़ा

आगरा। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को एक पल के लिए रुककर सोचना होगा कि क्या जो हम ऑर्डर कर रहे हैं, वो हमारे पास आएगा भी या डिलीवरी बॉय ही अपने घर पहुंचा देगा? फ्लिपकार्ट कंपनी के एक डिलीवरी बॊय ने कारनामा ही ऐसा किया है कि कंपनी भी भी दंग रह गई है।

Apr 20, 2025 - 22:54
 0
फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बॉय तो बड़ा उस्ताद निकला, साथियों संग कंपनी के 27 शिपमेंट ही ले उड़ा

-कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपी दबोच लिए, मास्टरमाइंड की तलाश में दबिशें

आगरा में फ्लिपकार्ट की ताजगंज शाखा में काम करने वाला एक डिलीवरी बॊय जिसका नाम सूरज उर्फ विजय कुमार है, 27 शिपमेंट लेकर अचानक ऑफलाइन हो गया। जब कंपनी ने ट्रेस करना शुरू किया तो पता चला कि वह सिर्फ गायब ही नहीं हुआ, बल्कि पूरा गैंग लेकर लूट की नई कहानी भी लिख गया है। कंपनी ने ताजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने पकड़े तीन डिलीवरी के दोस्त

फ्लिपकार्ट कंपनी को झटका तब और बड़ा लगा, जब जांच में पता चला कि विजय अकेला नहीं था। उसके तीन साथियों, सागर यादव, उदय और नर्वेश ने उसके साथ मिलकर पूरा प्लान बनाया था। ताजगंज पुलिस ने इन तीनों को 125 फुटा रोड पर होटल आइकॉन के पास से धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि विजय के साथ मिलकर सबने ये चोरी की और अब वो माल बेचकर अपना सपना पूरा करना चाहते थे।

पकड़े गये आरोपी सागर यादव पुत्र बीरी सिंह, निवासी बसई कला, ताजगंज, उदय पुत्र हरिंदर सिंह, निवासी मुस्तफाबाद रोड, शिकोहाबाद, नर्वेश, पुत्र अमर सिंह, निवासी मुस्तफाबाद रोड, शिकोहाबाद हैं। पुलिस सूरज उर्फ विजय की तलाश में दबिश दे रही है।

सूरज ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ऐसा माल उड़ाया था कि उसे देखकर कोई मॉल भी शर्मा जाए। ये चारों सैमसंग कंपनी के दो एलईडी टेलीविज़न, आईएफबी, हायर और लॉयड ब्रांड के तीन स्प्लिट एसी की अंदरूनी यूनिटें, दो स्प्लिट एसी की अंदरूनी यूनिट, पैनासोनिक कंपनी के, दो स्प्लिट एसी के कंप्रेसर (बाहरी यूनिट) पैनासोनिक ब्रांड, एक आरओ वाटर प्यूरीफायर और तीन मोबाइल फोन। इसके साथ ही एक पिकअप बोलेरो गाड़ी भी ले गये थे। इसी गाड़ी का उपयोग चोरी में किया गया था।