राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चैंबर स्थापना दिवस पर होंगी शामिल, लॉ यूनिवर्सिटी और आईटी सिटी की मांग

आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के स्थापना दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। मंगलवार को चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। चैंबर अध्यक्ष ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया और चैंबर की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे समारोह में अवश्य आएंगी।

Jun 10, 2025 - 20:08
 0
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चैंबर स्थापना दिवस पर होंगी शामिल, लॉ यूनिवर्सिटी और आईटी सिटी की मांग
राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को नेशनल चैंबर के स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करते अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी।

राज्यपाल के समक्ष रखी गईं ये प्रमुख मांगें

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में लॉ यूनिवर्सिटी की मांग की। चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने आगरा में प्रतिभा पलायन रोकने के लिए लॉ यूनिवर्सिटी की आवश्यकता बताई। राज्यपाल ने इस पर प्रस्ताव भेजने को कहा।

चैंबर के उपाध्यक्ष संजय गोयल, विवेक जैन और कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आगरा में आईटी सिटी की स्थापना की मांग रखी, जिससे शहर में रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने वृंदावन में बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए ट्रस्ट बनाने के लिए राज्यपाल का आभार जताया। कॉरिडोर से भक्तों को दर्शन में सुविधा मिलेगी और यमुना जी को भी इससे जोड़ा जाएगा। चैंबर ने अनुरोध किया कि स्थानीय निवासियों व सेवादारों के हितों का भी ध्यान रखा जाए।

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

नेशनल चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय गोयल, विवेक जैन, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अजय मित्तल और विनायक पोद्दार प्रमुख रूप से इस मौके पर उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor