बाल शिशु गृह में होम्योपैथी जांच शिविर, मुफ्त दवाएं दीं

आगरा। जर्मन होम्यो मेडीसेंटर द्वारा एकल गैतम के निर्देशन में राजकीय बाल शिशु गृह में एक जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें खसरे व चेचक के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए फ्री दवाओं का वितरण किया गया।

May 2, 2025 - 22:23
 0
बाल शिशु गृह में होम्योपैथी जांच शिविर, मुफ्त दवाएं दीं
राजकीय बाल शिशु गृह में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद डॉक्टर नकुल गौतम, डॉक्टर दिशा गौतम एवं अन्य।

बाल गृह में मौजूद सभी बालक व बालिकाओं को दवाई पिलाई गई। डॉ. नकुल गौतम ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच की और बताया कि होम्योपैथी इसमें कैसे कारगर है। सभी बच्चों की बढ़ती आयु के साथ खानपान व धूप से मिलने वाले विटामिन डी और बी किस तरीक़े से स्वास्थ पर अपना प्रभाव डालते हैं और किन परेशानियों से बचाते हैं, यह भी बताया।

डॉ. दिशा गौतम ने वहां उपस्थित सभी कर्मचारियों को बताया कि बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता को कैसे बनाये रखना है एवं कौन सी होम्योपैथिक दवाइयां लाभदायक हैं। 

इस कार्यक्रम में श्रीमती श्रुति शुक्ला (डिविजनल डिप्टी डायरेक्टर), प्रभारी अधीक्षक बेटा सिंह, शिक्षक रजनीश, स्टाफ नर्स वैष्णवी,हिमांशु, ऋषि व अशिका का सहयोग रहा।