आईसीएआई आगरा ब्रांच के छात्रों ने रक्तदान शिविर में दिखाया उत्साह, अगला शिविर 29 जून को

आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की आगरा शाखा द्वारा सीए स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित लोहकितम ब्लड सेंटर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीए विद्यार्थियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 42 यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Jun 14, 2025 - 21:00
 0
आईसीएआई आगरा ब्रांच के छात्रों ने रक्तदान शिविर में दिखाया उत्साह, अगला शिविर 29 जून को
सीए स्थापना दिवस पर रक्तदान करते आईसीएआई के युवा सदस्य।  

शाखा अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

सिकासा अध्यक्ष सीए आयुष गोयल ने बताया कि यह शिविर सीए छात्रों के सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगला रक्तदान शिविर 29 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स समाजहित में रक्तदान करेंगे।

इस अवसर पर सीए अंकित मित्तल (सचिव), सीए करन पंजवानी (कोषाध्यक्ष), सीए गौरव बंसल, पूजा गुरवानी, कपिश अग्रवाल, करन उमलानी, मुकुंद अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor