स्मार्ट साइकिल चोर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए

आगरा। चोर का नाम आने पर हम सब के जेहन में एक अलग ही तस्वीर आती है, लेकिन हम आपको एक ऐसे चोर से मिलवा रहे हैं जो न केवल स्मार्ट है बल्कि चोरी को अंजाम देते समय पूरी तरह कॉन्फिडेंट। चाल में फिल्मी हीरो जैसा अंदाज। पर वह चोर एक चूक कर बैठा। सीसीटीवी को नजरंदाज कर गया और कैमरे ने उसकी चोरी पकड़ ली।

Oct 26, 2024 - 11:10
 0
स्मार्ट साइकिल चोर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए

ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के सामने से चोरी हुई एक साइकिल का एक वीडियो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। यह चोरी तो मामूली साइकिल चोरी की कही जा सकती है, लेकिन इसमें चोर का अंदाज, कॉन्फिडेंट और स्टाइल देखते ही बनती है। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की यूनिफॉर्म में पीठ पर बैग लटकाए एक किशोर इस अंदाज में साइकिल स्टैंड के पास पहुंचता है जैसे कि स्कूली बच्चे। साइकिल को उड़ाने से पहले इधर-उधर एक नजर दौड़ाता है, फिर पूरे भरोसे के साथ साइकिल के पास पहुंचता है, उठाता है और सीट पर बैठकर रफूचक्कर।

यह स्मार्ट चोर यह भूल गया कि उसकी हरकत स्कूल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। वह साइकिल लेकर तो चला गया लेकिन उसका चेहरा और चोरी की घटना कमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है और पुलिस अब इस चोर को तलाश रही है।

SP_Singh AURGURU Editor