आईएमए के अधिवेशन में डॉ. अलोक मित्तल को बेस्ट वाईस प्रेसिडेंट का ख़िताब, आगरा आईएमए को चार पुरस्कार
आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश इकाई के गाजियाबाद में हुए वार्षिक अधिवेशन में आगरा के डॉ. आलोक मित्तल को बेस्ट वाईस प्रेसिडेंट के ख़िताब नवाजा गया। आगरा आईएमए को कुल चार पुरस्कार मिले। इसके साथ ही आगरा के कई डाक्टरों को संगठन में नये दायित्व भी मिले हैं।
डा. आलोक मित्तल को ये पुरस्कार आईएमए के राष्ट्रीय सचिब डॉ. अनिल नायक द्वारा दिया गया। इसके अलाबा बेस्ट ब्रांच का ख़िताब , आओ गांव चलें प्रोग्राम में दो गांवों को गोद लेने के लिए पुरस्कृत किया गया।
अधिवेशन में डॉ. आलोक मित्तल को निर्विरोध हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ़ इंडिया की उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव के रूप में वर्ष 2024-2026 के लिए चुना गया। इसके अलाबा डॉ. गंभीर सिंह को आईएमएम जर्नल के एडिटर की जिम्मेदारी दी गयी। डॉ. शरद गुप्ता सेंट्रल कार्यकारिणी के सदस्य जबकि डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. मुकेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष और डॉ. अरविन्द यादव को स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को आईएमए के राष्ट्रीय सचिव ने शपथ दिलाई।