शाहगंज के राजा हरिश्चन्द्र धाम पर चिकित्सा केंद्र का लोकापर्ण

आगरा। शाहगंज स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र धाम समिति द्वारा धाम पर कराए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में एक नया अध्याय और जुड़ गया। सेवा भारती के सहयोग से धाम पर चिकित्सा केंद्र की स्थापना की गयी है, जिसका लोकार्पण मंगलवार को आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने किया।

Mar 11, 2025 - 18:50
 0
शाहगंज के राजा हरिश्चन्द्र धाम पर चिकित्सा केंद्र का लोकापर्ण
  शाहगंज स्थित राजा हरिश्चन्द्र धाम पर स्थापित किए गए चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण करते आरएसएस के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र। साथ हैं समिति के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग।  

लोकार्पण समारोह में धाम पर अब तक हुए विकास की रूपरेखा समिति के सचिव और पूर्व पार्षद आशीष पाराशर ने रखी। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा केंद्र से फिलहाल होम्योपैथी चिकित्सा की सेवाएं आम लोगों को मिल सकेंगी। बाद में जरूरत के हिसाब से केंद्र पर अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी।  

इस मौके पर अतिथि के तौर पर मनोज अग्रवाल, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत गुप्ता, डॉ. पार्थसारथी शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव, अशोक कुलश्रेष्ठ, प्रमोद चौहान, दिलीप,  पंकज खंडेलवाल, राजीव, कीर्ति, सुनील, राजन चौधरी, चंद्रशेखर, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. महाजन, डॉ. सोनकर, प्रीति उपाध्याय समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor