इंस्पायरिंग इंडियन काफी टेबल बुक वॉल्यूम 4 में हैं 31 प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की कहानियां

नई दिल्ली। यहां के भारती विद्यापीठ में आयोजित एक समारोह में इंस्पायरिंग इंडियंस काफी टेबल बुक वॉल्यूम 4 का विमोचन हुआ। समाज और देश के लिए काम करने वाले शानदार 31 व्यक्तित्वों की प्रेरणादायक कहानियों वाली इस बुक की लेखिका हैं पत्रकार नीलिमा ठाकुर। कॉफी टेबल का ये अंक प्रकृति पुत्र के रूप में मशहूर यूपी के प्रशासनिक अधिकारी मांगे राम चौहान के विचार पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है।

Nov 27, 2024 - 19:08
 0
इंस्पायरिंग इंडियन काफी टेबल बुक वॉल्यूम 4 में हैं 31 प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की कहानियां
नई दिल्ली में स्पायरिंग इंडियन काफी टेबल बुक वॉल्यूम 4 का विमोचन करते अतिथि।

विशाल एजुकेशन ट्रस्ट और एआरके स्टूडियो द्वारा कृष्णा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत की। डायमंड चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद राव आईएस के डायरेक्टर अजीत प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद थे।

मुख्य अतिथि के तौर पर एलाइंस इंडिया के डायरेक्टर सुभाष डावर, भारती विद्यापीठ के डायरेक्टर एमएन हुडा, उद्यमी अजय बंसल, मनप्रीत कौर भी मौजूद रहे। सेलिब्रिटी गेस्ट में मिसेज इंडिया वर्डवाइड एम. डायना, मिसेज इंडिया अचीवर अंशु ओझा शामिल थीं।

इस किताब की कहानियों में देश के प्रबुद्ध व्यक्तित्व प्रकृति पुत्र मांगे राम चौहान, स्वामी संदीपनी वैरागी आदि मैत्रेय रुद्र, योगाचार्य सुनील सिंह, अभिषेक गुप्ता, गगन कुमार शर्मा, रितिका कश्यप, रुचि कोहली, रजनी डौंडियल, जसविंदर कुक्कू, प्रदीप देशवाल, सारिका दुबे, पंकज पोद्दार, कृष्ण नंदन वीनू, वरुण रस्तोगी, पंखुड़ी श्रीवास्तव, अनिल कुमार निलय, तारिक शेख, इंद्रजीत कौर, मोहन लाल सिंगरिया, मोनिका, शिव कुमार सोनी को शामिल किया गया है।

SP_Singh AURGURU Editor