क्षेत्र बजाजा को गुप्तदान में मिला एसी ताबूत, बहूमंजिला इमारतों तक पहुंचाने के लिए विशेष डिज़ाइन
आगरा। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को आज जनसेवा हेतु एक और एसी ताबूत गुप्तदान के रूप में प्राप्त हुआ है। यह ताबूत समाजसेवा से जुड़ी तीन सहेलियों द्वारा आपसी सहयोग से दान किया गया, जिन्हें गुप्त रूप से एमजी रोड स्थित सेवा कार्यालय पर कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल को सौंपा गया।
महासचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह विशेष ताबूत फोल्डिंग डिज़ाइन में तैयार किया गया है, जो दो भागों में विभाजित रहता है। इससे यह बहुमंजिला फ्लैट्स में लिफ्ट के माध्यम से आसानी से पहुंचाया जा सकता है। इससे पूर्व कमेटी के पास 15 ताबूत थे। अब यह संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
मीडिया प्रभारी नंद किशोर गोयल ने बताया कि इस अवसर पर कमेटी के उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, कोषाध्यक्ष ताराचंद गोयल, प्रभारी उत्कर्ष गर्ग, राकेश कुमार अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, विपिन जिंदल व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल उपस्थित रहे। कमेटी का यह प्रयास जनकल्याण की दिशा में एक और उल्लेखनीय कदम है।