एलएलएम प्रवेश: आगरा कॉलेज ने जारी की द्वितीय मेरिट सूची, आठ मई को काउंसलिंग

आगरा। आगरा कॉलेज के विधि संकाय ने एलएलएम (स्नातकोत्तर विधि) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु द्वितीय मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम द्वारा विधिवत रूप से घोषित की गई।

May 6, 2025 - 21:39
 0
एलएलएम प्रवेश: आगरा कॉलेज ने जारी की द्वितीय मेरिट सूची, आठ मई को काउंसलिंग

विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डीसी मिश्रा ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित न्यूनतम मेरिट अंक निम्नानुसार हैं- सामान्य वर्ग- 84.00%, अन्य पिछड़ा वर्ग- 76.83%, अनुसूचित जाति 70.71% और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 69.16%। 

काउंसलिंग आठ मई को होगी

प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथि: 08 मई 2025 तय की गई है। इस दिन समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक विधि संकाय, आगरा कॉलेज, आगरा में प्रवेश के लिए पहुंचें। 

मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित निर्धारित समय पर विधि संकाय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रवेश का अवसर समाप्त मान लिया जाएगा।

ये दस्तावेज़ अनिवार्य

प्रवेशार्थी मूल प्रति के हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं एल.एल.बी. की अंकतालिकाएँ व प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), वेब रजिस्ट्रेशन स्लिप, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम रंगीन फोटो, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति 360 रुपये शुल्क की जमा रसीद तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ (यदि कोई हों) साथ लेकर आयें।