नेत्रदान से अमर हुई ममता: मायादेवी खंडेलवाल के नेत्रों से दो जिंदगियों को मिलेगी रोशनी

आगरा। मातृत्व की ममता केवल जीवन देने तक सीमित नहीं होती, कभी-कभी वह मृत्यु के बाद भी रोशनी बनकर दूसरों की जिंदगी संवार देती है। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण शुक्रवार को सामने आया, जब भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की माताजी श्रीमती मायादेवी खंडेलवाल (92 वर्ष) के निधन के बाद नेत्रदान कर दो नेत्रहीनों को दृष्टि प्रदान करने का पुण्य कार्य संपन्न हुआ।

Jun 13, 2025 - 17:59
Jun 13, 2025 - 20:41
 0
नेत्रदान से अमर हुई ममता: मायादेवी खंडेलवाल के नेत्रों से दो जिंदगियों को मिलेगी रोशनी

आज सुबह उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार ने बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल से संपर्क कर नेत्रदान की प्रक्रिया प्रारंभ करवाई। सूचना पर एसएन मेडिकल कॉलेज की आई बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में ग्रीफ काउंसलर दीपक शर्मा और डॉक्टरों की टीम ने नेत्र संचयन की प्रक्रिया पूरी की।

परिवार ने सेवा की परंपरा को निभाया

यह पहली बार नहीं है जब विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और उनके भाइयों ने नेत्रदान के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई हो। इससे पहले उनके पिता ओम प्रकाश खंडेलवाल के निधन पर भी उनका नेत्रदान कराया गया था, जिससे दो नेत्रहीनों को दृष्टि प्राप्त हुई थी।

मातृ श्रद्धांजलि से सामाजिक प्रेरणा

श्रीमती मायादेवी खंडेलवाल का यह नेत्रदान न केवल उनके पुत्रों की अपनी माता के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि एक समाज के लिए सीख भी कि मृत्यु के बाद भी जीवन का दीप जलाया जा सकता है।

Bottom of Form

शोक मैं भैंरो बाजार बंद रहा

श्रीमती माया देवी खंडेलवाल का निधन आज तड़के 03 बजे हुआ था। दोपहर में ताजगंज स्थित मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। छोटे पुत्र अल्पेश खंडेलवाल ने मुखाग्नि दी। उनके निधन के शोक में भैंरो बाजार के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहे। 

शवयात्रा में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक धर्मपाल सिंह, डॊ. जीएस धर्मेश, भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया।

उनकी उठावनी 15-06-2025 दिन रविवार को सांय 4 से 5 बजे तक वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में होगी।

नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के महासचिव राजीव अग्रवाल और नेत्रदान प्रभारी विष्णु जैन ने समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और नेत्रदान को जीवन का एक संकल्प बनाएं। नेत्रदान के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 9319809451 पर संपर्क कर सकते हैं।

SP_Singh AURGURU Editor