मिशनरी स्कूलों में प्रवेश की दौड़, सेंट जॉर्जेज में 08 और 09 को फॉर्म मिलेंगे तो सेंट कॉनरेड्स में 15 तक, नियम और शर्तें

आगरा। मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में अप्रैल 2025 में नर्सरी में प्रवेश के लिए अक्टूबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस बार भी कई स्कूलों ने सत्र 2025-26 के लिए अक्टूबर माह में पंजीकरण कर लिए थे। वहीं कई स्कूलों में यह सिलसिला अभी जारी है। सेंट जार्जेज कॉलेज, बालूगंज में प्री नर्सरी और नर्सरी में प्रवेश के लिए आठ और नौ नवंबर​ मिलेंगे प्रवेश फार्म मिलेंगे। सेंट कॉनरेड्स में 04 नवंबर से मिलना शुरू हो चुके हैं। इधर अभिभावक स्कूलों की वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वे एक—एक एनाउंसमेंट की जानकारी कर रहे हैं।

Nov 6, 2024 - 17:58
 0
मिशनरी स्कूलों में प्रवेश की दौड़, सेंट जॉर्जेज में 08 और 09 को फॉर्म मिलेंगे तो सेंट कॉनरेड्स में 15 तक, नियम और शर्तें

सेंट कॉनरेड्स में नर्सरी में दाखिले के लिए एक से 15 नवंबर तक फॉर्म मिल रहे हैं। प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 नवंबर ही है। इंटरेक्शन 25 से 27 तक चलेंगे। 15 दिसंबर को परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। एडमिशन प्रोसेज 22 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। प्रवेश के लिए बच्चे की जन्म तिथि सितंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच होनी चाहिए। 

सेंट पैटिक्स में ए​डमिशन लिंक पांच नवंबर से 14 नवंबर तक के लिए खोला गया है। बच्चे की उम्र 31 मार्च 2025 तक चार साल होनी चाहिए। फार्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंटेड एप्लीकेशन 18 नवंबर तक स्कूल गेट पर स्थापित बॉक्स में जमा करनी होगी। इन स्कूलों की वेबसाइट पर प्रवेश की पात्रता और आयु संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

बता दें कि आगरा के कॉन्वेंट और मिशनरी स्कूलों में नर्सरी की कक्षाओं में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया की दौड़ शुरू हो चुकी है। स्कूलों ने आवेदन की तारीख का ऐलान कर दिया है। सेंट पॉल्स और सेंट फेलिक्स में पहले ही प्रक्रिया की जा चुकी है। 

मिशनरी स्कूल
सेंट फेलिक्स, सेंट पीटर्स की जूनियर विंग
सेंट पैट्रिक्स
सेंट एंथनीज
सेंट कॉनरेड्स
सेंट फ्रांसिस
सेंट जार्जेज

SP_Singh AURGURU Editor