खंदौली के गोवर्धनपुरा में हत्या: खाली मकान में चारपाई पर मिला अधेड़ का शव
आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुरा की नवनिर्मित कॉलोनी में एक खाली मकान के भीतर 45 वर्षीय व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव मकान के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला, जिसके पास खून से सना फावड़ा बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हत्या के कारणों और हत्यारों की पहचान के लिए तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
-फावड़े से गला काटकर की गई हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की
हत्या की बर्बरता देख दहशत में ग्रामीण
स्थानीय लोगों के अनुसार मकान लंबे समय से खाली पड़ा था। मृतक की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। चारपाई पर पड़े शव और घटनास्थल की स्थिति देखकर हत्या को पूर्व नियोजित माना जा रहा है।
जांच में जुटी पुलिस टीम
इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाए। हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य कारण से जुड़ी हो सकती है, इसे लेकर विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है।