नीट परीक्षा: कुछ चेहरे खिले तो कुछ मुरझाए, आगरा में 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा
आगरा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) आज शहर 22 केंद्रों पर हुई। इसमें अकेले आगरा से करीब दस हजार परीक्षार्थी डॉक्टर बनने के ख्वाब पूरा करने के लिए परीक्षा में शामिल हुए हैं। इस साल देश में करीब 23 लाख युवाओं ने नीट के लिए पंजीकरण कराया है।
आगरा कॉलेज में कुछ देर के लिए गड़बड़ाई बायोमेट्रिक मशीनें
अकेले आगरा में ही 10 हजार अभ्यर्थी हैं।
आगरा में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा देने के लिए सेंटरों पर सुबह दस बजे से परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। पूर्वाह्न सवा 11 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रों को एंट्री दी गई। परीक्षार्थियों के हेयर पिन, जूते और बेल्टें परीक्षा केंद्र के बाहर की उतरवा दिए गए थे।
आगरा कॉलेज सेंटर पर बायोमैट्रिक मशीन के कुछ देर बाधित रहने से परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ गई थी। पर थोड़ी देर में मशीन को सही कर उन्हें कॉलेज के अंदर प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई, जो पांच बजे तक चली।
परीक्षा केंद्र से बाहर निकले कुछ परीक्षार्थी काफी ख़ुश नजर आ रहे थे, जबकि कई के चेहरे लटके हुए थे। पूछने पर बोले पेपर आसान नहीं था।