आगरा में होगा भारत रक्षा मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन, फिरोजाबाद-मथुरा को मिले नए जिलाध्यक्ष
आगरा। भारत रक्षा मंच ब्रज प्रांत की विशेष बैठक रविवार को कमला नगर स्थित उपसंयोजक रवि प्रकाश अग्रवाल के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के साथ संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
-ब्रज प्रांत की बैठक में अधिवेशन की तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा, संगठन विस्तार पर ज़ोर
ब्रज प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में फिरोजाबाद से अनिल कुमार गुप्ता और मथुरा से अशोक कुमार गुप्ता को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास गुप्ता ठाकुर, जिला अध्यक्ष रिंकू पाराशर, एवं महानगर अध्यक्ष रवि गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में यह भी तय किया गया कि 6 और 7 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाएंगी।
बैठक की कार्यवाही एवं निर्णय भारत रक्षा मंच के केंद्रीय कार्यालय को भेज दिए गए हैं। साथ ही यह तय हुआ कि आगे की सभी तैयारियों की समीक्षा बैठकें प्रत्येक रविवार को उपसंयोजक कार्यालय पर आयोजित की जाएंगी।
बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी पदाधिकारी अधिवेशन की तैयारियों में जुटेंगे। प्रत्येक विभाग को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। आगामी बैठकों की सूचना कार्यकर्ताओं को समय पर भेजी जाएगी।