अब मघटई गांव से ही उठी ज्वैलर्स की हत्या और लूट करने वालों को सजा देने की मांग

आगरा। हाल ही में बालाजी ज्वैलर्स के स्वामी योगेश चौधरी के साथ जघन्य लूट व हत्याकांड में मघटई के परिवार के शामिल होने का खुलासा होने के बाद गांव में उनके खिलाफ विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।

May 8, 2025 - 21:52
 0
अब मघटई गांव से ही उठी ज्वैलर्स की हत्या और लूट करने वालों को सजा देने की मांग
ज्वेलर्स योगेश को मारने और लूटने वाले अपराधियों के गांव मघटई के होने का खुलासा होते ही उनका विरोध कर रहे ग्रामीण।।

ग्राम मघटई में ग्राम प्रधान कौशल अग्रवाल द्वारा बुलाई गई बैठक 

भाजपा नेता ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। मघटई के लोगों ने लुटेरे व हत्याकांड के आरोपियों का जमकर विरोध किया और और कहा कि इन लोगों की वजह से गांव मघटई की भारी बदनामी हुई है। यह लोग गांव के मूल निवासी भी नहीं है। यह बाहर से आए हुए हैं। 

बैठक में एक स्वर से तय किया गया कि पूरा मघटई गांव की जनता इन हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। भाजपा नेता वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा जो फारूक अभी फरार घूम रहा है, उसका भी जल्द-से-जल्द एनकाउंटर होना चाहिए।

ग्राम प्रधान कौशल अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और गांव की किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फसाया जाए। सभी लोगों ने मिलकर फारूक मुर्दाबाद के नारे लगाए।

बैठक में सतीश चंद्र शर्मा, अमर सिंह, राजकुमार बीडीसी, पूरन सिंह चौहान, लाखन सिंह, पंचम सिंह, राजू, दीपू, जीतू राजपूत, लालकिशन, बबलू वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।