एक राष्ट्र-एक चुनाव बने जनांदोलन: गीता शाक्य

आगरा।देश के हर नागरिक की सहायता से जनांदोलन बनाकर सभी दलों के लिए आवश्यक बनेगा एक राष्ट्र एक चुनाव। यह कहना था राज्य सभा सांसद गीता शाक्य का। वह आज भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर महिला मोर्चा द्वारा आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री ऑडिटोरियम में एक राष्ट्र - एक चुनाव पर आयोजित हुआ महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

May 6, 2025 - 16:44
 0
एक राष्ट्र-एक चुनाव बने जनांदोलन: गीता शाक्य
आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री सभागार में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करतीं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य।

आगरा कॉलेज के आडिटोरियम में हुई भाजपा महिला मोर्चा की संगोष्ठी 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पंकजा शर्मा, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा उपमा गुप्ता, संयोजक निधि शर्मा द्वारा किया गया।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकजा शर्मा एवं आगरा महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं दुपट्टा एवं अन्य मंचासिन अतिथियों को महानगर महिला कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, श्याम भदौरिया, अनिल चौधरी, वीरेंद्र अग्रवाल, नीरज गुप्ता, रोहित कत्याल आदि को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

एक राष्ट्र- एक चुनाव के फायदों के बारे में मंचासिन अतिथियों एवं कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने मंच से सभी को अवगत करवाया।राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान ने एक राष्ट्र एक चुनाव में युवा वर्ग की जिम्मेदारी को सबसे महत्वपूर्ण बताया। मुख्य अतिथि गीता शाक्य ने कहा कि एक राष्ट्र में एक बार चुनाव होने से देश आर्थिक, प्रशासनिक, राजनीतिक अस्थिरता,निरंतर चल रहे विकास कार्यों में रोकधाम आदि नुकसान से बच सकता है।सत्ता के लालच में बार बार चुनाव राजनीतिक पार्टियों की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा रहा है। अब वक्त की जरूरत है कि देश की जनता अब जनांदोलन बनाकर राष्ट्र हित के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में खड़ी हो। इस पर देश का जनमत बने। जिससे विकास के कार्यों में बाधा नहीं आए।

कार्यक्रम में आगरा कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर सीके गौतम, प्रोफेसर डीसी मिश्रा, प्रो एसएन जैसल, प्रो मनीष शंकर तिवारी, प्रो सुरेंद्रनाथ, प्रो अमरनाथ, प्रो शिववीर सिंह, प्रो फिरोज अंसारी, डॉक्टर शिवानी सेठ, डॉक्टर वसुधा अग्रवाल, डॉक्टर निशा अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, अनिल चौधरी, रोहित कत्याल, कल्पना धाकरे, निधि पाठक, डॉक्टर निधि शर्मा, आशा अग्रवाल, अनुपम शर्मा, साक्षी चौहान, अंजली गोयल, अपूर्वा जादौन, रेखा शर्मा, भावना शर्मा, अंजना असीजा, मनीषा चौहान, ज्योति जादौन आदि उपस्थित रहीं।