आगरा कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में प्राचार्य प्रो. गौतम को चांदी का मुकुट पहनाया गया

आगरा। आगरा कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग में नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष एवं विभाग के समस्त शिक्षकों द्वारा पारंपरिक साफा बांधकर चांदी का मुकुट पहनाया गया।

Apr 12, 2025 - 18:02
Apr 12, 2025 - 18:05
 0
आगरा कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में प्राचार्य प्रो. गौतम को चांदी का मुकुट पहनाया गया
जंतु विज्ञान विभाग में प्राचार्य सी के गौतम का चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत करते हुए विभाग के शिक्षक गण

पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा स्वागत भाषण के माध्यम से प्राचार्य का हार्दिक स्वागत किया गया।

अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने जन्तु विज्ञान विभाग की गौरवशाली परंपरा और इसकी शैक्षिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे आगरा कॉलेज के प्राचीनतम एवं प्रमुख विभागों में से एक बताया। उन्होंने विभागीय संग्रहालय को विश्वस्तरीय बताते हुए प्रत्येक प्राध्यापक की भूमिका को रेखांकित किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार तथा अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

इस अवसर पर डॉ. पी.बी. झा, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. शशिकांत पांडेय, डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. भूपाल सिंह, प्रो. अमिता सरकार, प्रो. विश्वकांत गुप्ता, प्रो. गीता माहेश्वरी, प्रो. सुमन कपूर, प्रो. डी.पी. सिंह, डॉ. जिनेश कुमार, डॉ. केशव सिंह, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. सोनल सिंह, डॉ. अचिंत वर्मा, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. अविनाश जैन, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. राम प्रकाश पाल सहित अनेक शिक्षकगण, शोध छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।