प्रोजेक्ट्स इंडिया ने आगरा में मनाई सिल्वर जुबली, उठाया ग्रीन माइस का संकल्प

आगरा। इवेंट और कॉर्पोरेट परियोजनाओं के क्षेत्र में दो दशक से अधिक की यात्रा पूरी करने के बाद, प्रोजेक्ट्स इंडिया ने अपने गौरवपूर्ण 25 वर्षों का जश्न आगरा में मनाया।

Apr 25, 2025 - 18:22
 0
प्रोजेक्ट्स इंडिया ने आगरा में मनाई सिल्वर जुबली, उठाया ग्रीन माइस का संकल्प
प्रोजेक्ट्स इंडिया की वार्षिक मीटिंग के लिए कंपनी के प्रतिनिधि ताजमहल पर।

इस अवसर पर आयोजित विशेष वार्षिक रणनीतिक बैठक में पर्यावरण और उद्योग के संतुलन पर जोर देते हुए ‘ग्रीन माइस और ग्रेट माइस अभियान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में देश-विदेश से आए लगभग दो दर्जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आगरा के ऐतिहासिक ताजमहल के दर्शन के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से जाना। बैठक में भाग लेने वाले प्रत्येक सदस्य ने एक पेड़ लगाने और अपने जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने की शपथ ली।

प्रोजेक्ट्स इंडिया के निदेशक वैभव छिब्बर ने कहा, पिछले 25 वर्षों में हमने इवेंट इंडस्ट्री में कई मील के पत्थर हासिल किए हैं। अब हमारा लक्ष्य है, ज़िम्मेदार आयोजनों की दिशा में सामूहिक कदम बढ़ाना। पर्यावरण के अनुकूल आयोजन केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी बननी चाहिए।

बैठक में तय किया गया कि कंपनी अब सस्टेनेबिलिटी सतत विकासशीलता आधारित कार्यशैली को अपनाते हुए स्थानीय समुदायों के साथ जुड़कर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

विशेष सत्र में साहित्य और खेलप्रेमी उद्यमी हरविजय सिंह वाहिया तथा टूरिज्म गिल्ड के पूर्व अध्यक्ष देवाशीष भौमिक ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आगरा सिर्फ प्रेम का प्रतीक न रहे, बल्कि ऐसा शहर बने जहां हर आयोजन अपनी पहचान हरियाली से बनाए। इस मौके पर गौरव के. छिब्बर, प्रोजेक्ट्स इंडिया टीम के अन्य अधिकारी और सहयोगी भी मौजूद रहे।