राजमाता अहिल्याबाई होल्कर: न्याय, नीति और नारी शक्ति की त्रिवेणी

आगरा। मराठा साम्राज्य की गौरवशाली शासक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती नगर निगम आगरा द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित एसएनजे गोल्ड फार्म हाउस में गरिमामयी समारोह के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के संयोजन में किया गया, जबकि मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा थे। 

May 31, 2025 - 21:25
 0
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर: न्याय, नीति और नारी शक्ति की त्रिवेणी
एसएनजे गोल्ड में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे, मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह एवं महानगर भाजपा अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता। 

-एसएनजे गोल्ड फार्म हाउस में नगर निगम द्वारा मनाई गई त्रिशताब्दी जयंती,  महिलाओं और सफाई मित्रों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक नाट्य मंचन ने सभी को भावविभोर कर दिया।

महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अहिल्याबाई ने 18वीं सदी में जो कार्य किए, वे आज भी शासन और धर्म के आदर्श बनकर प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा, काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ, अयोध्या से रामेश्वरम तक, उनके निर्माण कार्य देश की सांस्कृतिक चेतना के स्तंभ हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' और महिला कल्याण योजनाओं को भी अहिल्याबाई के विचारों की आधुनिक अभिव्यक्ति बताया।

कार्यक्रम संयोजक महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अपने संबोधन में कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की न्यायप्रियता इतनी प्रसिद्ध थी कि जनता उन्हें चलते-फिरते न्यायालय की तरह मानती थी। अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित, और शिक्षा जैसे क्षेत्र में किये गये कार्य हमें यह सिखाता है कि समर्पण, नीति और धर्म के पथ पर चलकर भी एक सशक्त और समृद्ध समाज की नींव रखी जा सकती है।

सम्मानित हुईं प्रेरणादायी महिलाएं और सफाई मित्र

इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और महिला सफाई मित्रों को प्रमाण पत्र और सम्मान पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित प्रमुख महिलाओं में शामिल रहीं-

-डॉ. जयदीप मल्होत्रा (प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ)।

-रिटायर्ड मेजर बरखा।

-पर्यावरणविद् रितु प्रकाश।

सफाई मित्र: सुनीता, सुधा, पूनम, माला।

ये वरिष्ठ नेता और विधायक रहे मौजू

कार्यक्रम में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने भी लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों के बारे में बताया। कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं।

SP_Singh AURGURU Editor